ठंड में भी डेंगू के प्रकोप ने बढ़ाई चिंता, जीरापुर तहसील में आया डेंगू पॉजिटिव का मामला

ब्यावरा। प्राय: ठंड के मौसम में डेंगू पॉजिटिव के मामले नहीं के बराबर रहते है किंतु इस बार ठंड की दस्तक के बावजूद डेंगू पॉजिटिव के मामले थमने का नाम नहीं ले रह है. बुधवार को जीरापुर तहसील में एक डेंगू पॉजिटिव का मामला सामने आया.

गौरतलब है कि ठंड के मौसम में स्वत: ही डेंगू का प्रकोप थमने लगता है, लेकिन पहली बार ऐसा देखा जा रहा है कि नवम्बर माह में भी डेंगू पॉजिटिव के मामले आ रहे है. नवम्बर माह के शुरुआत से ही डेंगू पॉजिटिव के मामलेे आ रहे है. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार एक ताजा मामला जीरापुर तहसील के जैतपुरा से सामने आया है, महामारी नियंत्रक जिलाधिकारी डा. महेन्द्रपाल सिंह के अनुसार यहां एक 15 वर्षीय बालक की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आयी है. इसके पूर्व 18 नवम्बर को राजगढ़ स्थित गंज निवासी 26 वर्षीय महिला की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आयी थी. 12 नवम्बर को भी राजगढ़ के पुरा में एक मरीज की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आयी थी. जबकि 13 नवम्बर को राजगढ़ ब्लॉक के मनोहरपुरा निवासी एक मरीज की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आयी थी. 17 नवम्बर को भी एक मरीज की जांच रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आयी थी.

स्वास्थ्य विभाग द्वारा सतत् निगरानी रखते हुए प्रभावित क्षेत्रों में टीम पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार किया जाकर आवश्यक सलाह दी जा रही है.

डेंगू के लक्षण

डेंगू मादा एडीज एजिप्टी मच्छर के काटने से होता है. इसके लक्षण में तेज बुखार आने के साथ ही आंखों के यहां तथा हड्डियों में दर्द होता है. सात-आठ दिन तक यह होता है. शरीर में लाल धब्बे होकर खुजली होती है. स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस तरह के लक्षण होने पर मरीज को पूरी सावधानी बरतते हुए चिकित्सक को बताकर तुरंत उपचार शुरु करने की सलाह दी गई है.

Next Post

बाधाओं को दूर कर, जल्द करें ब्रिज का काम पूरा 

Wed Nov 26 , 2025
जबलपुर। कलेक्‍टर राघवेन्‍द्र सिंह ने भेड़ाघाट के पास लम्‍हेटा में निर्माणाधीन ब्रिज का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्‍होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ब्रिज निर्माण में आ रही बाधाओं को दूर करें और जल्‍दी ही ब्रिज का काम पूरा करें। निरीक्षण के दौरान संबंधित क्षेत्र के एसडीएम व ब्रिज […]

You May Like