गर्मी में भी परिणाम जानने उत्सुक रहे लोग

ग्वालियर: मंगलवार को लोकसभा चुनाव की मतगणना जैसे जैसे आगे बढ़ती रही वैसे वैसे गर्मी का पारा भी अपनी चाल बढ़ाता गया। गर्मी के बढ़ते पारे के साथ राजनीतिक रंग भी जमते रहे। भीषण गर्मी के इस कहर में भी लोग दिनभर परिणामों को जानने उत्सुक रहे और कौन आगे चल रहा है और कौन पीछे यह रूझान जानते रहे।
मंगलवार का दिन राजनीतिक इतिहास से अहम था, क्योंकि देश में कौन राज करेगा इसका फैसला होना था। मंगल सुबह 8 बजे जैसे ही मतों की गिनती चालू हुई वैसे ही पारे की चाल ने भी अपना रंग दिखाना शुरू किया। पोस्टल बैलेट के मतों की गिनती के बाद मशीनों के चक्र शुरू हुये और चक्रों के बढ़ने के साथ पारे की चाल भी बढ़ती रही। ग्वालियर में पारा लगभग 45 पार पहुंच गया और राजनीति भी चरम पर रही।

ग्वालियर में चक्रों के बढ़ने के साथ कमल दल मजबूत होता गया। गर्मी के कहर के बीच दिनभर चुनाव परिणाम जानने के लिये लोग उत्सुक दिखे। हालांकि प्रशासन ने परिणामों को जगह-जगह बड़ी स्क्रीन पर दिखाया। यहां परिणाम देखने लोगों की भीड भीषण गर्मी के बाबजूद लगी रही। चुनाव परिणामों को जानने के उत्साह के आगे गर्मी का असर बेअसर हो गया। यहां बता दें कि मंगलवार को देश की सरकार चुनने के लिये मतों की गणना की गई। एनडीए और इंडिया की लड़ाई में हालांकि जादुई नंबर एनडीए को मिल गये है। वहीं इंडिया कुछ अंकों से पीछे रह गया। इधर मध्यप्रदेश की 29 लोकसभा सीटों की बात करें तो भाजपा क्लीन स्वीप कर गई। इससे कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है

Next Post

सिंगरौली में फिर दिखा कमल का दम, 1 लाख 16 हजार मतों की मिली लीड

Wed Jun 5 , 2024
चितरंगी-सिंगरौली एवं देवसर में भगवा का रहा वर्चस्व, कांगे्रस प्रत्याशी को फिर मिली करारी हार, बसपा, गोंगपा प्रत्याशी का जमानत जप्त सिंगरौली :सीधी-सिंगरौली संसदीय क्षेत्र के लोकसभा चुनाव के मतों की गणना आज तीन विधानसभा देवसर-चितरंगी एवं सिंगरौली की कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में संपन्न हुई। […]

You May Like