
भोपाल। सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से पुलिस ने गुम हुए फोन की तलाश पूरी करते हुए उनके मालिकों को सौंपा. सोमवार को पुलिस उपायुक्त जोन-2 के सभी थाना क्षेत्रों में गुम हुए 276 मोबाईल फोन बरामद किए गए. पुलिस को मिले फोनों की कुल कीमत करीब 55 लाख रुपये आंकी गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के सभी थानों के अलग-अलग स्थानों पर गुम हुए मोबाइलों के आवेदकों, शिकायतकर्ता ने थाने पर मोबाइल गुमने,चोरी होने की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस साइबर के पोर्टल सीईआईआर पोर्टल पर सर्चिग के लिए डाला गया. सर्चिग दौरान जोन-2 के समस्त थानो की साइबर टीम के द्वारा गुम हुए मोबाइलों के पोर्टल में प्राप्त लोकेशन के आधार पर जानकारी प्राप्त कर नंबरों को ट्रैक किया गया. सभी थाना क्षेत्रों से 276 मोबाइल फोन बरामद किए गये हैं. शिकायतों में ट्रेस हुये मोबाइल संबंधित आवेदकों, शिकायतकर्ता को सुपुर्द किये गये. सभी आवेदकों ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया. मोबाइलों फोन प्राप्त कर संबंधित फरियादियों के चेहरे पर मुस्कान आई. इस कार्रवाई में पिपलानी, अवधपुरी, एम.पी. नगर, बागसेवनियां, मिसरोद, कटाराहिल्स, अयोध्यानगर, अरेराहिल्स थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही.
