रिश्ते की चाची की हत्या करने वाले भतीजे को आजीवन कारावास 

मुलताई। थाना क्षेत्र के ग्राम माझरी में बीते 2 साल पहले एक भतीजे द्वारा रिश्ते की चाची की हत्या रहने के मामले में द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश ने आरोपी को आजीवन कारावास एवं 10 हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया है। अपर लोक अभियोजक राजेश साबले ने बताया बीते 11 अक्टूबर 2023 को आरोपी सूर्यभान पिता जागो उइके ग्राम माझरी में अपने रिश्ते की चाची डोमी बाई 60 साल के घर पहुंचा था एवं किसी बात को लेकर रस्सी से गला घोंट कर चाची डोमी बाई की हत्या कर दी थी। हत्या के बाद जब कुछ ग्रामीणों ने उसे देखा तो वह घबरा गया। आरोपी ने मृतिका के शव को सफेद कपड़े में लपेटकर छिपाने का प्रयास किया और मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कर आरोपी के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर न्यायालय में चालान प्रस्तुत किया था।उक्त प्रकरण की सुनवाई करते हुए न्यायाधीश द्वारा दोनों पक्षों के गवाह एवं अधिवक्ताओ के तर्क सुनने के बाद आरोपी सूर्यभान उइके को हत्या का दोषी पाते हुए आजीवन कारावास और 10 हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया है।

Next Post

सीएम डॉ यादव ने राष्ट्रीय जल पुरस्कार पाने वाले जिलों के कलेक्टर्स को वाटर शेड महोत्सव में दी बधाई

Mon Nov 24 , 2025
भोपाल। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु द्वारा विगत 18 नवंबर को नई दिल्ली में आयोजित छठवें राष्ट्रीय जल पुरस्कार वितरण समारोह में मध्यप्रदेश के तीन जिलों को उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया था। इस विशिष्ट उपलब्धि पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को भोपाल में आयोजित वाटर शेड […]

You May Like