जनता ने उदारता से दिया भाजपा को आशीर्वाद

– भाजपा कार्यालय में जीत पर मने जश्र को संबोधित करते हुए सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा

प्रशासनिक संवाददाता

भोपाल, 4 जून. भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश में भाजपा की लोकसभा चुनाव में बड़ी जीत पर जश्र मना। इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि जनता ने बड़ी उदारता से भाजपा को इस चुनाव में अपना आशीर्वाद दिया है। देश में यह पहला अवसर है, जब कोई गैर कांग्रेसी सरकार तीसरी बार रिपीट हो रही है। इससे पहले पं. जवाहरलाल नेहरू 17 साल तक प्रधानमंत्री रहे. उनके बाद इंदिरा गांधी 15 साल, 364 दिन प्रधानमंत्री रहीं. अब हमारे लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे. उन्होंने कहा कि जनता ने भाजपा की बात मानकर उस पर भरोसा दिखाया है और हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनाएंगे। हमने जनता की सेवा का जो संकल्प लिया है उसे पूरा करेंगे और दुनिया में भारत का मान बढ़ाने के लिए काम करेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अभी मैंने कांग्रेस की प्रेस कांफ्रेंस देखी, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष खडग़े ने सिर्फ तीन नाम लिए राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी. शायद उन्हें कोई चौथा नाम लेने से रोक दिया गया हो. उन्होंने कहा कि इस चुनाव में हमारी लड़ाई कांग्रेस और उसके सहयोगियों के इसी परिवारवाद के खिलाफ थी. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग भाजपा पर संविधान बदलने का आरोप लगाते हैं, लेकिन उन्हें यह बताना चाहिए कि डॉ. अंबेडकर का बनाया मूल संविधान जिसके पृष्ठ पर रामदरबार का चित्र था, वो किसने हटाया? लोकसभा चुनाव में ऐसे ही मुद्दों पर बहस चली, जिसमें जनता से भाजपा पर विश्वास जताया और कांग्रेस को धूल चटाई. हमारे कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के अहंकार और बड़बोलेपन का जवाब दिया.इसके लिए मैं भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं और देश-प्रदेश की जनता का आभार जताता हूं, धन्यवाद देता हूं.

Next Post

पार्टी और मोदी के विश्वास पर खरे उतरे मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Tue Jun 4 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email – मुख्यमंत्री डॉ यादव ने मप्र में 142 से अधिक आमसभाएं और 55 रोड शो किए – छिंदवाड़ा और राजगढ़ की जीत ऐतिहासिक प्रशासनिक संवाददाता भोपाल, 4 जून. इस लोकसभा चुनाव में मप्र की सभी 29 सीटों […]

You May Like

मनोरंजन