सागर: मध्य प्रदेश के सागर जिले के रहली थाना क्षेत्र अंतर्गत आज रविवार को बस की टक्कर से बाइक सवार चार युवको की मौत हो गई। पुलिस ने बस चालक के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना मे ले लिया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज रविवार को अनंतपुरा सिमरिया से हर्रा खेडा जा रहे बाइक सवार शिवम पाल 18 वर्ष और सत्यम पाल 17 वर्ष पिता रामचरण पाल, प्राशु पाल 14 वर्ष, उमेश पाल 16 वर्ष को तेज रफ्तार निजी यात्री बस ने लापरवाही पूर्वक चलाते हुए टक्कर मार दी। जिसमे चारो युवको की मौत हो गई है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए है।
