रुपया 24 पैसे टूटा

मुंबई, 20 नवंबर (वार्ता) अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया गुरुवार को 24.50 पैसे कमजोर हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 88.7250 रुपये का बोला गया।

भारतीय मुद्रा पिछले कारोबारी दिवस पर 12 पैसे की मजबूती के साथ 88.48 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई।

कारोबारियों ने बताया कि निजी एवं सार्वजनिक बैंकों की ओर से डॉलर की मांग आने से रुपया गुरुवार को कमजोर हुआ। हालांकि घरेलू शेयर बाजारों में रही तेजी और विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों की भारतीय पूंजी बाजार में लिवाली से रुपये को समर्थन मिला और इसकी गिरावट सीमित रही।

रुपया आज 15 पैसे टूटकर 88.63 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और यही इसका उच्चतम स्तर रहा। इसके बाद यह बेहद सीमित दायरे में बना रहा और बीच कारोबार में नीचे 88.74 रुपये प्रति डॉलर तक गिर गया था।

 

Next Post

आयआरसीटीसी ने 22 जनवरी 2026 के लिए “डैज़लिंग दुबई” टूर पैकेज लॉन्च किया

Thu Nov 20 , 2025
इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IRCTC) ने अपने विशेष अंतरराष्ट्रीय टूर पैकेज “डैज़लिंग दुबई” की घोषणा की है, जिसकी प्रस्थान तिथि 22 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है। यह प्रीमियम 4 रात / 5 दिन का पैकेज मुंबई, अहमदाबाद, भोपाल, इंदौर, दिल्ली, जयपुर, हैदराबाद, चेन्नई और बेंगलुरु से […]

You May Like