
गरोठ। नगर परिषद गरोठ द्वारा गुरुवार, 20 नवंबर 2025 को पुलिस बल की उपस्थिति में शहर में व्यापक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। गांधी चौक से आगे मुकद्दर का सिकंदर मिष्ठान भंडार के पास रोड पर बनी टापरी और पक्का अतिक्रमण को जेसीबी मशीन से हटाया गया।
इससे पहले भी परिषद ने रिसाले में तीन दिनों तक अभियान चलाकर लगभग 4.50 करोड़ रुपये मूल्य की शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया था।
अभियान में नगर परिषद अध्यक्ष राजेश सेठिया, उपाध्यक्ष महेश मालवीय, मुख्य नगर पालिका अधिकारी गिरीश शर्मा, सभापति सतीश गुजराती, पार्षद अर्जुन सोलंकी, पार्षद प्रतिनिधि धर्मेंद्र शर्मा, उपयंत्री राहुल गणावा सहित नगर परिषद टीम, सफाई कर्मी एवं पुलिस बल मौजूद रहा। अभियान के दौरान नगर के मुख्य मार्गों पर किए गए अतिक्रमण हटाए गए।
