एसआईआर सर्वे का निरीक्षण करने पहुंची टीम पर पत्थरों से हमला,नायब तहसीलदार और बीएलओ घायल 

रतलाम। जिले में मतदाता सूची के एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण ) का कार्य जारी है। इसी के तहत जिले की सैलाना विधानसभा क्षेत्र में बुधवार को एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण ) कार्य का निरीक्षण करने पहुंची टीम पर पत्थरों से हमला किया गया। इसमें तहसीलदार व बीएलओ घायल हो गए।

घटना रावटी थाना क्षेत्र के जुलवानिया पंचायत के अधरशिला गांव की हैं। यहां नायब तहसीलदार रामकलेश साकेत और बीएलओ विक्रम सिंह राठौड़ घायल हुए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद रतलाम मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। सूचना के बाद एडीएम शालिनी श्रीवास्तव और एएसपी राकेश खाखा मेडिकल कॉलेज पहुंचे और घायलों से घटना की जानकारी ली।

टीआई रावटी ने बताया कि एफआईआर दर्ज की हैं। तहसीलदार एवं बीएलओ की टीम पर हमला करने वाले तीन लोगों मे से दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपील ग्राम उमर के निवासी हैं। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए हमले में शामिल सायसिंह पिता रायसिंह गामड़ (28)साल निवासी ग्राम उमर और बापू ताड़ पिता बज्या ताड़ (55 )निवासी ढोल फंटा, ग्राम उमर को गिरफ्तार किया। वहीं शोकसिंह पिता रायसिंह गामड़ (31 ) निवासी उमर फरार हैं।

नशे में थे आरोपी

नायब तहसीलदार रामकलेश साकेत के साथ गए पटवारी बाबूलाल मुनिया ने बताया कि वे अधरशिला गांव की नहर पुलिया के पास बीएलओ विक्रमसिंह और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से एसआईआर कार्य की जानकारी ले रहे थे। इसी दौरान बाइक पर सवार तीन लोग, जो नशे की हालत में थे, मौके पर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। उन्होंने टीम से पूछा कि रोड पर क्यों खड़े हो और पथराव शुरू कर दिया।

Next Post

MG रोड पर अतिक्रमण की कार्रवाई से हालात बिगड़े, 5 दिन से बिजली-पानी ठप

Wed Nov 19 , 2025
देवास। शहर के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र MG रोड पर चल रही लगातार अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई ने व्यापारियों की परेशानियाँ कई गुना बढ़ा दी हैं। विगत पाँच दिनों से इलाके में बिजली आपूर्ति ठप है, जिसके कारण न सिर्फ दुकानों का संचालन प्रभावित हो रहा है, बल्कि पानी की उपलब्धता भी […]

You May Like