50 साल तक तिरंगा न फहराने वाले हमें देशभक्ति न सिखाएं: पटवारी

इंदौर। आजादी के बाद 50 सालों तक अपने कार्यालय पर तिरंगा झंडा नहीं फहराने वाले देशभक्ति का पाठ पढ़ाएंगे ? देशभक्ति के लिए भाजपा के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है। राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान कांग्रेस की आत्मा में बसा है और वंदे मातरम गाकर कांग्रेस ने आजादी की लड़ाई लड़ी है। भाजपा बहस से बचने के लिए हर बार  सांप्रदायिक बाते करके जनहित और शहर के मुद्दों से भागती है। उक्त बात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पत्रकार वार्ता में कही।

आज दोपहर में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मीडिया से कहा कि भाजपा पिछले तीन सालों से शहर में जनहित के मुद्दों से बहस से भाग रही है। पिछले तीन सालों में लगभग लगभग 7500 हजार, 8200 और 8400 करोड़ से ज्यादा का बजट पेश किया, लेकिन हद बार  शहर की जनता के मुद्दों सड़क, ड्रेनेज, पानी , पर्यावरण पर बहस से भाग जाते है। कभी नमाज पढ़ने का, कभी वंदे मातरम का मुद्दा बनाकर बहस करने से बचते है और बिना बहस के बजाय पारित हो जाता है।

राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान कांग्रेस की आत्मा में बसा है और कांग्रेस के अधिवेशन हो या अन्य कार्यक्रम राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान गाया ही जाता है। इसमें नया कुछ नहीं , बल्कि पहले से ही परंपरा है। राष्ट्रगीत गाकर कांग्रेस ने आजादी की लड़ाई लड़ी है। भाजपा को कांग्रेस की देशभक्ति पर सवाल खड़े करने का अधिकार नहीं है और  ना ही कांग्रेस को भाजपा के सर्टिफिकेट की जरूरत है। मुख्यमंत्री जो इंदौर के प्रभारी भी है, मंत्री ऐसी शहर से विधायक हैं और महापौर 35 लोगों की गंदे पानी से मौत होने पर आज तक चुप क्यों है। भ्रष्टाचार का पर प्रदेश में कैंसर फेल चुका है। वल्लभ भवन की 5 वीं मंजिल पर भ्रष्टाचार के दलाल बैठे हैं, जो ट्रांसफर और पोस्टिंग की भी दलाली कर रहे है। प्रदेश में एक भी मंत्री ऐसा नहीं जो भ्रष्टाचार में लिप्त नहीं हो। पटवारी ने चुनौती देते हुए कहा कि मैं हर मंत्री के भ्रष्टाचार का सबूत वो जहां बोले वहा आकर देने को तैयार हूं।

वंदे मातरम नहीं गाने का फौजिया शेख द्वारा सार्वजनिक तौर पर कहना पूर्णत गलत है। रुबीना खान को लेकर मामला हमारे संज्ञान में है और पार्टी अनुशासन समिति जो मुझसे भी उपर है उनके भी संज्ञान में है और जो कार्रवाई एवं निर्णय होगा , आपको बताया जाएगा। शहर अध्यक्ष ने अपना काम कर दिया। उन्होंने कहा कि मुस्लिम पार्षदों के मामले में कहा कि उनके कार्यकलाप की जानकारी पार्टी के संज्ञान में है और समय अनुसार कारवाई होगी।

कांग्रेस देगी परिषद में बहस कराने  का ज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे को निर्देश दिए है कि पिछले तीन सालों ने बजट पर भाजपा ने बेवजह सांप्रदायिक मुद्दे लाकर परिषद में बहस नही कराई है और बिना बहस के बजट पारित कर दिया है। इसको लेकर संभागायुक्त डॉ. सुदामा खाड़े को ज्ञापन देकर शहर के जनहित मुद्दों पर बहस कराने के लिए ज्ञापन दे और मांग करे की जनहित मुद्दों पर परिषद में बहस होना चाहिए।

Next Post

स्कूलों की कॉपी-किताब मोनोपोली पर सख्ती, वर्ल्ड पीस स्कूल प्रबंधन पर FIR

Sat Apr 11 , 2026
इंदौर। शहर में स्कूलों द्वारा कॉपी-किताबों की जबरन बिक्री को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। वर्ल्ड पीस स्कूल के संचालक और प्राचार्य के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। यह कार्रवाई कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर एक अभिभावक की शिकायत के बाद की गई। जांच में पाया […]

You May Like