खजुराहो की कला सजीव और अद्वितीय: सीएम डॉ यादव 

छतरपुर। जिले के खजुराहो में पर्यटन को नया आयाम देने वाला लक्ज़री होटल ‘द ओबेरॉय राजगढ़ पैलेस’ बुधवार को औपचारिक रूप से शुरू हो गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इसका शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि खजुराहो UNESCO वर्ल्ड हेरिटेज साइट है, जहां “पत्थर और मूर्तियां भी बोलती हैं”, और अब यहां विश्वस्तरीय पर्यटन सुविधाओं का और विस्तार होगा।

सीएम ने बताया कि इस होटल के शुरू होने से स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश पर्यटन के क्षेत्र में लगातार नई ऊंचाईयां छू रहा है। प्रदेश में पर्यटकों की संख्या में 526% की अभूतपूर्व वृद्धि दर्ज की गई है, और बीते वर्ष 13.41 करोड़ से अधिक पर्यटक विभिन्न दर्शनीय स्थलों पर पहुंचे।

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में हवाई और हेली सेवाओं का तेजी से विस्तार किया जा रहा है, जिससे मध्यप्रदेश पर्यटन का प्रमुख केंद्र बनता जा रहा है। उन्होंने खजुराहो की कलाकृतियों और मंदिरों की अद्वितीय सुंदरता को “प्रदेश की गौरवशाली मुकुट-मणि” बताया।

उन्होंने कहा कि पर्यटन क्षेत्र में लगातार मिल रही सफलताएं न केवल प्रदेश की पहचान को मजबूत कर रही हैं, बल्कि स्थानीय नागरिकों के लिए रोजगार, व्यवसाय और समृद्धि के नए द्वार भी खोल रही हैं।

Next Post

रीवा पुलिस ने पकडा मोटर साइकल चोर गिरोह, 5 आरोपी पकड़ाए, 12 बाईक बरामद

Wed Nov 19 , 2025
रीवा। रीवा की सिटी कोतवाली एवं सायबर क्राइम टीम के द्वारा शहर में हो रही मोटर साइकल चोरी की घटनाओं का खुलासा किया गया और मोटर साइकल चोरी करनें वाले 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा कर उनके कब्जे से चोरी की 12 मोटर साइकल बरामद की गई। इस पूरे […]

You May Like