फर्जी मेडिकल डिग्री पर लोन ठगी का भंडाफोड़, एक और आरोपी धराया

इंदौर: फर्जी मेडिकल डिग्रियों के सहारे बजाज फाइनेंस से लोन लेकर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के दूसरे सदस्य को क्राइम ब्रांच ने भिंड से गिरफ्तार कर लिया. मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज है, जिनमें से एक आरोपी पहले ही झांसी से पकड़ा जा चुका है. इस गिरफ्तारी के बाद पुलिस रिमांड लेकर अन्य साथियों की संलिप्तता खंगाली जा रही है.

एडीसीपी क्राईम राजेश दंडोतिया ने बताया कि क्राइम ब्रांच की फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन टीम लगातार सक्रिय है. बजाज फाइनेंस लिमिटेड की ओर से की गई शिकायत में बताया गया था कि तीन व्यक्तियों ने फर्जी मेडिकल डिग्री के दस्तावेज तैयार कर कंपनी से लाखों रुपए का लोन हासिल किया, शिकायत पर क्राइम ब्रांच ने प्रकरण दर्ज कर विस्तृत जांच शुरू की.

जांच के दौरान टीम ने सबसे पहले प्रदीप निरंजन को झांसी (उ.प्र.) से गिरफ्तार किया था. पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसे इंदौर लाने और बैंक खाते खुलवाने में प्रदीप सोनी ने मदद की थी. आरोपी की भूमिका सामने आने के बाद तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर तंत्र की सहायता से क्राइम ब्रांच ने प्रदीप सोनी को भिंड जिले से दबोच लिया. उसने पूछताछ में मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है.

एडीसीपी के अनुसार फर्जी डॉक्टर बनने वाले आरोपी हरीओम बंसल, भूपेंद्र सिंह और प्रदीप निरंजन ने असली डॉक्टरों के नाम का दुरुपयोग कर उनके पिता के नाम बदलकर दस्तावेज तैयार किए और इन दस्तावेजों के आधार पर लोन स्वीकृत कराया था, जिससे कंपनी को आर्थिक नुकसान हुआ. गिरफ्त में आए प्रदीप सोनी से यह भी सामने आया कि वह आरोपी भूपेंद्र का सहायक था और लोन फ्रॉड में उसकी भूमिका महत्वपूर्ण रही है. पुलिस अब आरोपी का रिमांड लेकर अन्य संभावित साथियों और फर्जी दस्तावेज तैयार करने की प्रक्रिया की जांच कर रही है. संलिप्तता मिलने पर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी. मामले में क्राईम ब्रांच आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है

Next Post

नौकरी से हटाए सफाईकर्मी नपा के सामने धरने पर बैठे

Wed Nov 19 , 2025
सीहोर।जिले के आष्टा नगर पालिका में ठेके पर रखे गए 85 सफाई कर्मचारियों को अचानक हटाने को लेकर आक्रोश बढ़ता जा रहा है. मंगलवार से इन सफाईकर्मियों ने नपा के सामने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की है. पहले दिन हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों ने अपना विरोध दर्ज कराते हुए नपा अधिकारियों […]

You May Like

मनोरंजन