पुराने सिक्कों पर लाखों का लालच देकर ऑनलाइन ठगी की कोशिश

इंदौर. सोशल मीडिया पर दुर्लभ सिक्कों के बदले भारी रकम देने का दावा कर ठगों ने शहर में फिर एक व्यक्ति को निशाना बनाया. फेसबुक पर प्रसारित एक विज्ञापन के जरिए संपर्क बढ़ाया गया, पहले सिक्कों की तस्वीरें मांगी गईं और फिर लाखों रुपए देने का आश्वासन देकर ऑनलाइन भुगतान कराने की कोशिश की गई. स्थिति तब संदिग्ध हुई जब बार-बार अतिरिक्त रुपए मांगने लगे और धमकियां तक देने लगे.

गांधीनगर क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बताया कि फेसबुक पर पुराने सिक्कों के बदले भारी रकम देने की पोस्ट देखी. प्रदत्त व्हाट्सऐप नंबर पर बातचीत के दौरान सिक्कों की तस्वीरें भेजने को कहा गया. तस्वीरें देखने के बाद ठगों ने बड़ी रकम देने का दावा किया और इसके बदले एक फार्म फीस के नाम पर साढ़े पांच सौ रुपए ऑनलाइन जमा करवाए. कुछ देर बाद वीडियो कॉल कर पैसों का पैकेट तैयार कर कुरियर से भेजने का नाटक किया. इसके बाद नए बहाने से कहा कि एयरपोर्ट पर अधिकारियों को आठ हजार रुपए देने पड़ेंगे, इसलिए तुरंत भुगतान करें. अतिरिक्त रकम भेजने से मना करने पर आरोपी लगातार धमकियां देने लगे, जिसके बाद पीड़ित को नंबर ब्लॉक करना पड़ा. मामले में एडीसीपी क्राईम राजेश दंडोतिया का कहना है कि सोशल मीडिया पर इस तरह के दावे पूरी तरह भ्रामक होते हैं. कई ठग खुद को सरकारी मंजूरी प्राप्त बताकर लोगों को भ्रमित करते हैं, जबकि वास्तविकता में चंद सिक्कों के बदले लाखों-करोड़ों देने का कोई प्रावधान नहीं है. पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि ऐसे लालच से दूर रहें और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना साइबर सेल को दें, सतर्कता ही बचाव है.

Next Post

कमिश्नरेट में सख्ती: दो आरक्षकों की सेवा समाप्त

Mon Nov 17 , 2025
इंदौर. पुलिस कमिश्नरेट में अनुशासनहीनता के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत एक और कार्रवाई सामने आई है. विभाग में भीतर की व्यवस्था सुधारने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन के दौरान दो नवआरक्षकों को सोमवार को सेवा से बाहर कर दिया. सूत्रों के मुताबिक संबंधित कर्मचारी बिना बताई […]

You May Like