दो युवाओं को आया हार्ट अटैक, अस्पताल ले जाने से पहले ही मौत

इंदौर:शहर में आज दो अलग-अलग युवकों की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई, दोनों युवकों की मौत साइलेंट हार्ट अटैक से होना बताया जा रहा है. वहीं, दो अन्य लोग जहरीला पदार्थ पीने से अस्पताल में भर्ती हैं.पुलिस चारों मामले में जांच कर रही है.पुलिस के अनुसार, सनावदिया में रहने वाले 29 वर्षीय राहुल पिता हंसराज सुबह करीब पांच बजे सीने में तेज जलन की शिकायत के बाद अचानक गिर पड़े. परिजन उन्हें बड़े अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके.

प्राथमिक रूप से साइलेंट अटैक का संदेह जताया जा रहा है. पुलिस ने बताया कि राहुल कार कंपनी में काम करते थे. उनके परिवार में पत्नी, पांच साल का एक बेटा और तीन साल की एक बेटी है. वहीं, दूसरी घटना चंदन नगर की है, जहां 35 वर्षीय नईम पिता काले खां की हृदय गति रुकने से मौत हो गई. नईम फेब्रिकेशन का काम करता था. सुबह बाथरूम जाने के दौरान अचानक गिर पड़ा, इसके बाद उसे बड़े अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने बताया कि नईम के दो बच्चे हैं.

विवाहिता सहित दो लोगों ने जहर खाया, अस्पताल में भर्ती छोटा बांगड़दा की तनु पति लोकेश ने जहरीला पदार्थ पी लिया. उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ससुराल पक्ष से परेशान होने पर उसने यह कदम उठाया. परिवार का आरोप है कि तनु को ससुराल वालों द्वारा कई दिनों से प्रताड़ित किया जा रहा था. पुलिस उसके बयान दर्ज करने की तैयारी में है, बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. वहीं, पिगडंबर निवासी शिवराम ने पानी समझकर जहरीला पदार्थ पी लिया, उसे भी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया है. पुलिस दोनों ही मामले दर्ज कर जांच कर रही है.

Next Post

रीगल चौराहा और शास्त्री ब्रिज का महापौर ने किया मौका मुआयना

Sat Nov 15 , 2025
इंदौर: रीगल चौराहा और शास्त्री ब्रिज पर सड़क धंसने की समस्या को लेकर आज महापौर न मौका मुआयना किया. महापौर ने जीएसआईटीएस कॉलेज विशेषज्ञ और नगर निगम इंजीनियरों के साथ स्थिति का जायजा लिया. इस डाउर्जन महापौर ने मेट्रो रेल के प्रस्तावित निर्माण और अन्य बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की.आज […]

You May Like