गांधी भवन में बाल दिवस पर रंगारंग बाल मेला, बच्चों ने लगाए स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल

भोपाल। बाल दिवस के मौके पर गांधी भवन में सोमवार को उत्साह और रचनात्मकता से भरपूर बाल मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने अपने हाथों से बनाए पानी पुरी, समोसे, सैंडविच, चाट-पापड़ी, चाय–कॉफी सहित कई तरह के स्वादिष्ट व आकर्षक स्टॉल लगाए, जिनसे पूरे परिसर में बच्चों की ऊर्जा और उत्साह नजर आ रहा था।

खाने-पीने के स्टॉल के अलावा बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ क्विज प्रतियोगिता में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। क्विज में पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवन, विचारों और योगदान से जुड़े सवाल पूछे गए, जिनके जवाब बच्चों ने उत्साहपूर्वक दिए। नेहरू जी पर आधारित प्रदर्शनी और वरिष्ठ पत्रकार राजेश बादल द्वारा निर्देशित डॉक्यूमेंट्री *‘युग पुरुष नेहरू’* ने कार्यक्रम में विशेष आकर्षण बटोरा।

मुख्य अतिथि गांधी भवन न्यास के अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि बाल मेले का उद्देश्य बच्चों में रचनात्मकता, शिक्षा और सामाजिक जागरूकता को प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम में सचिव दयाराम नामदेव ने अध्यक्षता की, जबकि महेश सक्सेना, राजेश बादल, राकेश दिवान और रजनी चतुर्वेदी सहित गांधी भवन के कई सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में स्कूलों, कॉलेजों और सामाजिक संस्थाओं के बच्चों ने सहभागिता कर बाल दिवस को यादगार बना दिया।

Next Post

तीसरी बार सफल हृदय प्रत्यारोपण कर एम्स ने रचा इतिहास 

Fri Nov 14 , 2025
भोपाल। एम्स ने चिकित्सा क्षेत्र में एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए तीसरा हृदय प्रत्यारोपण सफलतापूर्वक पूरा किया है। इस प्रत्यारोपण के लिए हृदय एक ब्रेन डेड मरीज से प्राप्त किया गया। मरीज के परिजनों ने दूसरों की जान बचाने की भावना से अंग दान के लिए सहमति दी। […]

You May Like