जलगांव के रासायनिक संयंत्र में लगी भीषण आग

जलगांव, 14 नवंबर (वार्ता) महाराष्ट्र में जलगांव जिले के एमआईडीसी औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक रासायनिक संयंत्र में शुक्रवार सुबह भीषण आग लग गई।

घटना में किसी के हताहत होने या घायल होने की रिपोर्टें नहीं है।

अग्निशमन विभाग के अधिकारियों के अनुसार आग आर्यावर्त प्राइवेट लिमिटेड में लगी। आग की लपटें तेज़ी से फैलती गईं और लगभग दो से तीन किलोमीटर दूर से दिखाई देने लगीं। घटना की सूचना मिलते ही आपातकालीन बल को तुरंत रवाना कर दिया गया। जलगांव अग्निशमन विभाग की छह दमकल गाड़ियों को घटनास्थल पर तैनात किया गया, जहां कर्मियों ने आग पर काबू पाने और बुझाने के लिए व्यापक अभियान शुरू किया। संयंत्र के भीतर अत्यधिक ज्वलनशील रासायनिक पदार्थों की मौजूदगी के कारण अग्निशमन कार्य जटिल हो गया और विशेष सुरक्षा सावधानियों की आवश्यकता पड़ी।

परिसर के अंदर मौजूद फैक्ट्री कर्मचारियों ने आग लगने की सूचना मिलते ही तुरंत इमारत से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। अधिकारियों ने पुष्टि की कि घटनास्थल पर मौजूद खतरनाक पदार्थों को देखते हुए, त्वरित निकासी प्रक्रिया ने एक संभावित औद्योगिक त्रासदी को टाल दिया।

अग्निशमन अधिकारियों ने बताया कि स्थिति को पूरी तरह से नियंत्रण में लाने के लिए टीमें कई घंटों तक काम करती रहीं। अग्निशमन इकाइयों ने रसायन-रोधी तरीके अपनाए और दोबारा आग लगने से बचाने के लिए शीतलन प्रक्रिया जारी रखी। आग लगने का सही कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है, और आग से होने वाले नुकसान का आकलन आधिकारिक जांच के बाद सामने आयेगा।

Next Post

गांधी भवन में बाल दिवस पर रंगारंग बाल मेला, बच्चों ने लगाए स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल

Fri Nov 14 , 2025
भोपाल। बाल दिवस के मौके पर गांधी भवन में सोमवार को उत्साह और रचनात्मकता से भरपूर बाल मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने अपने हाथों से बनाए पानी पुरी, समोसे, सैंडविच, चाट-पापड़ी, चाय–कॉफी सहित कई तरह के स्वादिष्ट व आकर्षक स्टॉल लगाए, जिनसे पूरे परिसर में बच्चों […]

You May Like