हाईवे पर मंडी शुल्क चोरी का खुलासा: मुलताई में 350 क्विंटल गेहूं से भरा ट्रक जब्त

बैतूल। बैतूल जिले में कृषि उपज के अवैध परिवहन का एक और बड़ा मामला सामने आया है। बिना मंडी शुल्क जमा किए गेहूं, सोयाबीन, चना, गुड़ और मक्का अन्य राज्यों

विशेषकर महाराष्ट्र भेजे जाने की जानकारी के बीच मुलताई में गुरुवार देर रात मंडी प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की।

कृषि उपज मंडी मुलताई की सचिव शीला खातरकर के अनुसार, मंडी की टीम हाईवे पर नियमित गश्त और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध ट्रक को रोका गया। जांच में पाया गया कि ट्रक में 350 क्विंटल गेहूं लदा था, लेकिन ड्राइवर राहुल बडोले के पास न तो परिवहन की अनुमति थी और न ही मंडी शुल्क जमा करने के किसी प्रकार के दस्तावेज।

दस्तावेज न मिलने पर मंडी टीम ने मौके पर ही ट्रक और गेहूं को जब्त कर लिया। अधिकारियों के मुताबिक संबंधित के खिलाफ मंडी शुल्क अधिनियम के तहत पांच गुना राशि वसूली की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

मंडी प्रशासन का कहना है कि बिना शुल्क अदा किए कृषि उपज के अवैध परिवहन पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान जारी रहेगा, और आगामी दिनों में ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

नगर पालिका में गुटबाजी: महिला नपाध्यक्ष को निशाने पर लेकर बढ़ी तकरार

Fri Nov 14 , 2025
गुना। नगर पालिका गुना में भाजपा पार्षदों की बढ़ती गुटबाजी अब खुले संघर्ष का रूप लेने लगी है। इस बार विवाद का केंद्र बनी हैं नगर पालिका की महिला नपाध्यक्ष, जिन पर पार्टी के ही एक धड़े ने गंभीर आरोप लगाकर नया राजनीतिक तूफान खड़ा कर दिया है। खास बात […]

You May Like