जनजातीय गौरव पखवाड़ा के अंतर्गत सोड़वा में पैदल यात्रा आयोजित

आलीराजपुर । धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती समापन वर्ष के उपलक्ष्य में जनजातीय गौरव पखवाड़ा के अंतर्गत जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग के मार्गदर्शन में सोड़वा में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं द्वारा एक पैदल यात्रा निकाली गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम गीत के सामूहिक गायन से हुआ जिसमें उपस्थित अधिकारी-कर्मचारी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस अवसर पर सभी ने भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों और जनजातीय समाज के महापुरुषों को स्मरण किया। उक्त जानकारी महिला बाल विकास डीपीओ सुश्री मोनिका बघेल द्वारा दी गई।

Next Post

पानी को लेकर संघर्ष, लाठी-डंडों और हथियारों से हमला

Wed Nov 12 , 2025
नीमच। नीमच सिटी थाना क्षेत्र के ग्राम नवलपुर में बुधवार सुबह शामिलात कुवों से पानी लेने के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर संघर्ष हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इस घटना में चार […]

You May Like