डॉ रघुराज किशोर तिवारी बनाए गए विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष

रीवा।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष रीवा एग्रीकल्चर कॉलेज के प्राध्यापक डॉ. रघुराज किशोर तिवारी को बनाया गया है. डॉ रघुराज किशोर तिवारी छात्र जीवन से ही विद्यार्थी परिषद से जुड़े जो विद्यार्थी परिषद के प्रांत अध्यक्ष से लेकर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सहित विभिन्न पदों पर काम किया था. मध्य प्रदेश से पहली बार विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष रीवा से डॉ रघुराज किशोर तिवारी को बनाया गया है. राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा के साथ ही उनके आवास पर बधाई देने रीवा नगर के लोग पहुंचे मऊगंज भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ राजेंद्र मिश्रा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा है कि डॉ रघुराज किशोर तिवारी को विद्यार्थी परिषद का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने से पूरा विंध्यक्षेत्र के लिए गौरव की बात है. विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन का राष्ट्रीय अध्यक्ष रीवा से बनाए जाने पर अत्यंत खुशी और प्रसन्नता की बात है. डॉ रघुराज किशोर तिवारी के आवास में भाजपा नेता गौरव तिवारी योगेंद्र शुक्ला जयप्रकाश मिश्रा अमित सिंह चौहान बृजेंद्र गौतम दुर्गा प्रसाद तिवारी अमोल सिंह चौहान प्रीतम सिंह सोनू भारतेंदु मिश्र सुलभ पांडे हिमांशु कौशल गुप्ता मुरलीधर द्विवेदी संतोष तिवारी सुनील शुक्ला विपिन मिश्रा शिवम मिश्रा सुंदरम मिश्रा कमलनयन तिवारी अंकित मिश्राअशोक तिवारी महेश तिवारी विद्याभूषण मिश्रा के के द्विवेदी सिंगरौली प्रवीण सिंह शाहित बड़ी संख्या में राजनीतिक सामाजिक जनों ने प्रसन्नता व्यक्त की.

Next Post

दुष्कर्म का ईनामी आरोपी लगा पुलिस के हाथ

Wed Nov 12 , 2025
रीवा।गोविन्दगढ़ पुलिस ने दुष्कर्म के फरार चल रहे इनामी आरोपी को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है. जुलाई माह में आरोपी ने गोविन्दगढ़ पहाड़ के जंगल में ले जाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था और उसके बाद से फरार चल रहा […]

You May Like