विधायक बुंदेला ने महिला क्रिकेटर क्रांति गौंड को दी बधाई, आर्थिक सहायता की घोषणा

छतरपुर। कांग्रेस विधायक यादवेंद्र सिंह बुंदेला घुवारा पहुंचे, जहां उन्होंने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी क्रांति गौंड से मुलाकात की। विधायक बुंदेला ने महिला क्रिकेट विश्व कप जीतने पर क्रांति गौंड को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर उन्होंने अपनी स्वेच्छा अनुदान निधि से क्रांति गौंड को आर्थिक सहायता देने की घोषणा भी की। मुलाकात के दौरान विधायक बुंदेला ने आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं विधायक विक्रांत सिंह भूरिया से फोन पर क्रांति गौंड की बात कराई।

विधायक बुंदेला ने कहा कि मध्यप्रदेश की बेटी क्रांति गौंड ने महिला विश्व कप में शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकारों ने सदैव आदिवासी वर्ग को संवैधानिक अधिकार देकर उन्हें सशक्त बनाया है, जिसके परिणामस्वरूप आज आदिवासी और दलित समाज की बेटियां देश का गौरव बन रही हैं।

इस मौके पर पूर्व मंडी अध्यक्ष सूर्य प्रकाश मिश्रा, कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष गौरव शर्मा, पूर्व पार्षद लक्ष्मण रैकवार सहित अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने क्रांति गौंड के उज्जवल भविष्य की कामना की।

Next Post

नियमों को ताक पर रखकर चल रहे निजी स्कूल वाहन

Wed Nov 12 , 2025
टीकमगढ़। देश के सर्वोच्च न्यायालय ने स्कूल बस और वैन संचालित करने के लिए दिशा निर्देश जारी किए थे. जिसमें स्कूल बस और वैन का रंग पीला होना, स्पीड गवर्नर जीपीएस सीसीटीवी कैमरा स्कूल बस के आगे और पीछे स्कूल बस लिखा होना और हेल्पलाइन नंबर स्पष्ट अंकित होना, बस […]

You May Like