गोविंदा की तबीयत अचानक बिगड़ी

बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की तबीयत मंगलवार रात अचानक बिगड़ गई। उन्हें बेहोशी और चक्कर आने की शिकायत के बाद देर रात 1 बजे मुंबई के जुहू स्थित क्रिटीकेयर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता गोविंदा की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है। मंगलवार रात करीब 8 बजे उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई और उन्हें डिसओरिएंटेशन (बेहोशी और चक्कर आने) की शिकायत हुई। पहले घर पर ही दवा दी गई, लेकिन रात करीब 1 बजे उनकी स्थिति बिगड़ने लगी, जिसके बाद उन्हें मुंबई के जुहू स्थित क्रिटीकेयर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सूत्रों के मुताबिक, गोविंदा को बेहोश होने के बाद तुरंत अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें इमरजेंसी वार्ड में एडमिट कर कई मेडिकल टेस्ट किए हैं, जिनकी रिपोर्ट का इंतजार है। उनके करीबी दोस्त और लीगल एडवाइजर ललित बिंदल ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि अभिनेता की हालत स्थिर है और वह डॉक्टरों की देखरेख में हैं। बिंदल ने यह भी कहा कि फिलहाल घबराने की कोई बात नहीं है, बस कुछ दिनों तक उन्हें आराम की जरूरत है।

Next Post

मिजोरम के डम्पा विधानसभा उपचुनाव में 83 प्रतिशत मतदान

Wed Nov 12 , 2025
आइजोल (वार्ता) बंगलादेश की सीमा से लगे मिजोरम में मामित जिले के डम्पा विधानसभा उपचुनाव में मंगलवार को 83 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक मारपारा उत्तर में देर शाम तक मतदान जारी रहा, जिसके आंकड़े प्राप्त होने के बाद अंतिम मतदान प्रतिशत बढ़ सकता […]

You May Like