एमपीपीएससी में अजीत मिश्रा ने किया टॉप

इंदौर. मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) ने राज्य सेवा परीक्षा 2023 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है. पन्ना के अजीत मिश्रा ने परीक्षा में टॉप किया है. भुवनेश चौहान से दूसरी रैंक और सागर के यशपाल स्वर्णकार ने तीसरी रैंक हासिल की है. दमोह के अभिषेक जैन का भी डिप्टी कलेक्टर पद पर चयन हुआ है.

उल्लेखनीय है कि राज्य सेवा परीक्षा 2023 की प्रारंभिक परीक्षा के बाद राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2023 की परीक्षा 11 मार्च 2024 से 16 मार्च 2024 तक आयोजित की गई थी. जिसका रिजल्ट 30 दिसंबर 2024 को जारी किया गया था. इसमें चयनित आवेदकों के इंटरव्यू 7 जुलाई 2025 से 7 अगस्त 2025 तक आयोजित किए गए थे. 229 पदों के लिए परीक्षा हुई थी.

Next Post

हत्या के प्रयास पर कारावास व जुर्माना 

Sat Nov 8 , 2025
जबलपुर। अपर सत्र न्यायाधीश नदीम खान की अदालत ने हत्या के प्रयास के आरोपित जबलपुर निवासी रवि उर्फ रब्बू राजपूत, बृजेश सिंह राजपूत, हुकुम सिंह राजपूत व संदीप राजपूत का दोष सिद्ध पाया। इसी के साथ चारों को एक-एक वर्ष के कारावास की सजा सुना दी। साथ ही चार-चार हजार […]

You May Like