महामृत्युंज्य द्वार पर रात करीब 2 बजे टैंकर और कार की भिड़ंत, 11 घायल

महाकाल दर्शन करने आये थे दिल्ली के श्रद्धालु, औंकारेश्वर लौट रहे थे उज्जैन से

 

उज्जैन। इंदौर रोड पर महामृत्युंजय द्वार के समीप रात 2 बजे एक कार आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। कार की र तार तेज होने पर उसका अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में चालक सहित 11 लोग घायल हो गए। जिन्हें देर रात 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया जहां आधा दर्जन से अधिक को उपचार के लिए भर्ती किया गया है। घायल दिल्ली के रहने वाले हैं।

दिल्ली के अंसारी मार्ग दरियागंज में रहने वाले राजीव गुप्ता और रूपेश चौधरी अपने परिवार के 10 सदस्यों के साथ महाकाल दर्शन करने क लिए एक दिन पहले उज्जैन आए थे। महाकाल दर्शन करने के बाद रविवार को वह औंकारेश्वर दर्शन करने के लिए उज्जैन से ही कार बुक कर रवाना हुए थे। रविवार दिन में औंकारेश्वर में दर्शन करने के बाद सभी देर रात वापस उज्जैन लौट रहे थे। महामृत्युंजय द्वार के समीप उनकी भिड़ंत आगे चल रहे ट्रक से हो गई। दुर्घटना में कार का चालक और उसमें सवार दोनों श्रद्धालुओं का परिवार घायल हो गया। मामले की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। कार में सवार घायलों को बाहर निकाला गया और रात 2.45 बजे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जिन्हें डॉक्टरों ने उपचार के लिए भर्ती किया है।

 

चालक सहित यह लोग हुए घायल

बताया जा रहा है कि घायलों में शामिल पूनम पति रूपेश चौधरी को अधिक चोट लगी थी जिसकी हालत गंभीर बताई गई है। अन्य घायलों में चालक आरुष पिता धन्नालाल मालवीय उम्र 29 साल निवासी भैरुनाला इमली बाजार उज्जैन सहित दिल्ली से आए परिवार में शामिल राजीव पिता सुरेन्द्र कुमार गुप्ता 45 साल, उसकी पत्नी सुनिता गुप्ता 43 साल, पुत्री निष्ठा 10 वर्ष, अनविक्षा 8 साल, रुपेश चौधरी 45 वर्ष, पूनम 42 वर्ष, खनक चौधरी 11 वर्ष, हर्ष चौधरी 11 साल, लवप्रीत मेहरा 42 वर्ष, मोहित नागर 19 वर्ष शामिल हैं। पुलिस ने मामले में दुर्घटना का प्रकरण दर्ज करते हुए दुर्घटना स्थल पर खड़े ट्रक को क्षतिग्रस्त कार को जब्त किया है। मामले की जांच की जा रही है। दुर्घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं ताकि दुर्घटना का सही कारण सामने आ सके।

Next Post

किसके सिर सजेगा ताज, आज ईवीएम खुलने पर मिलेगा उज्जैन को सांसद

Mon Jun 3 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email मतगणना की तैयारी पूर्ण, भाजपा और कांग्रेस ने कसी कमर, फिरोजिया और परमार में मुख्य मुकाबला अन्य प्रत्याशी फाइट से बाहर   उज्जैन। आखिर वह समय दूर नहीं जिसका हम सबको इंतजार था, भारत की सरकार के […]

You May Like