मोबाइल चार्जर से करंट लगने से युवक की मौत, बोंडा गांव में हादसा; परिजनों में शोक

छतरपुर। ईशानगर थाना क्षेत्र के ग्राम बोंडा में मोबाइल चार्जर से करंट लगने से 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई। यह हादसा गुरुवार सुबह करीब 11:30 बजे हुआ। मृतक की पहचान मंजुल तिवारी के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, मंजुल तिवारी अपने घर में मोबाइल चार्ज कर रहे थे। इसी दौरान चार्जर या बिजली संपर्क में अचानक करंट आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन उन्हें तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया।

हादसे के बाद घर में कोहराम मच गया और गांव में शोक का माहौल है। पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा जाएगा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अक्सर खराब या ओवरलोड चार्जर के कारण ऐसे हादसे होते हैं, इसलिए सावधानी बेहद जरूरी है।

Next Post

सटई में ट्रैक्टर-ट्रॉली तलैया में पलटी, दो की मौत,परिजनों ने हादसे को बताया हत्या

Thu Nov 6 , 2025
छतरपुर। सटई थाना क्षेत्र के विजयपुर गांव के पास बुधवार रात एक दर्दनाक हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान दीनदयाल राजपूत (40) और बबलू राजपूत (35) के रूप में हुई है। परिजनों ने इस घटना को हादसा न मानकर हत्या का आरोप […]

You May Like