अमेरिका के केंटकी में उड़ान भरते ही क्रैश हुआ UPS कार्गो प्लेन; भयानक हादसे में 4 लोगों की मौत, 11 घायल, सभी उड़ानें रद्द

नई दिल्ली, 05 नवम्बर 2025: अमेरिका के केंटकी स्थित लुईविल मुहम्मद अली इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मंगलवार शाम को एक भयानक विमान हादसा हुआ। संघीय उड्डयन प्रशासन (एफएए) के अनुसार, यूपीएस एमडी-11 कार्गो प्लेन उड़ान भरने के कुछ ही सेकेंड बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। क्रैश होते ही विमान में मौजूद करीब 2.5 लाख गैलन फ्यूल के कारण आग की लपटें तेजी से उठीं और आसपास फैल गईं, जिससे खौफनाक मंजर पैदा हो गया।

लुइसविले हवाई अड्डे के जन सूचना अधिकारी जोनाथन बिवेन ने पुष्टि की कि इस दुर्घटना में अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है। हादसे में कम से कम 11 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें तत्काल स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। एफएए के अनुसार, यूपीएस उड़ान संख्या 2976 होनोलूलू के डैनियल के. इनौये अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे की ओर जा रही थी, तभी यह दुर्घटना हुई।

विमान दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद, लुइसविले मुहम्मद अली अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ने वाली सभी उड़ानें मंगलवार रात के लिए रद्द कर दी गईं। एयरपोर्ट अधिकारियों ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे अपनी उड़ान की अपडेट के लिए एयरलाइन से संपर्क करें। दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए एफएए राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड (एनटीएसबी) के साथ मिलकर काम कर रहा है और एनटीएसबी ने जांच की जिम्मेदारी संभाल ली है।

Next Post

सूडान संकट: उत्तरी दारफुर में हालात नाजुक, अल-फशेर में हवाई हमले और लूटपाट के बाद संयुक्त राष्ट्र ने जताई गंभीर चिंता

Wed Nov 5 , 2025
नई दिल्ली, 05 नवम्बर 2025: सूडान के उत्तरी दारफुर क्षेत्र में रैपिड सपोर्ट फोर्सेस नामक सशस्त्र समूह के कब्जे के बाद हालात लगातार बिगड़ रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र की मानवीय सहायता एजेंसी (ओसीएचए) ने बताया कि राजधानी अल-फशेर, टीना और वाना पहाड़ी इलाकों में रविवार को कई हवाई और ड्रोन […]

You May Like