कांग्रेस का महामंथन: लैंगिक समानता सोच और संस्कृति का हिस्सा बने

पचमढ़ी: मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन जेंडर सेंसिटाइजेशन लैंगिक संवेदनशीलता और जागरूकता विषय पर आयोजित सत्र ने प्रतिभागियों को नई दिशा दी।सत्र का संचालन सोनल पटेल, पूर्व सचिव, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं जिला अध्यक्ष, अहमदाबाद सिटी ने किया। उन्होंने कहा कि लैंगिक समानता केवल नीति नहीं, बल्कि सोच और व्यवहार का हिस्सा बननी चाहिए। जब महिलाएं निर्णय प्रक्रिया में समान रूप से भाग लेंगी, तभी संगठन और समाज दोनों सशक्त होंगे।
सोनल पटेल ने कहा कि समाज और राजनीति, दोनों में महिला नेतृत्व की भागीदारी लोकतंत्र को गहराई देती है। उन्होंने संगठन में महिलाओं को सशक्त भूमिका देने, संवाद की समावेशी संस्कृति विकसित करने और संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाने पर जोर दिया।प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए करीब 150 जिला अध्यक्षों और पदाधिकारियों ने इस सत्र में भाग लिया और इसे अत्यंत प्रेरक बताया।

प्रतिभागियों का कहना था कि सत्र ने न केवल नई दृष्टि दी, बल्कि व्यवहारिक परिवर्तन की दिशा भी तय की।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में आयोजित यह पचमढ़ी प्रशिक्षण शिविर संगठनात्मक क्षमता निर्माण, वैचारिक स्पष्टता और सामाजिक संवेदनशीलता को नई ऊर्जा प्रदान कर रहा है। आगामी सत्र में नेतृत्व विकास और संगठनात्मक समन्वय विषय पर चर्चा होगी।

Next Post

12 राज्यों में आज से 'SIR 2.0' शुरू, घर-घर जाएंगे BLO, मतदाता सत्यापन के लिए आधार कार्ड सहित 13 दस्तावेज होंगे ज़रूरी, चुनाव आयोग का दौरा

Tue Nov 4 , 2025
नई दिल्ली, 05 नवम्बर 2025: देश के 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में मंगलवार (4 नवंबर 2025) से वोटर आईडी सत्यापन के लिए स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR 2.0) प्रक्रिया शुरू हो रही है। इनमें पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ जैसे राज्य शामिल हैं। SIR का प्राथमिक […]

You May Like