
जबलपुर। भक्त शिरोमणि गुरु रविदास की 649वीं जयंती के अवसर पर समरसता सेवा संगठन द्वारा विचार गोष्ठी और पौधरोपण का आयोजन किया गया। मप्र तैलघानी बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष रविकिरण साहू, समाजसेवी सेवानिवृत मुख्य टिकिट निरीक्षक पमरे बृभूषण त्रिपाठी, आचार्य देवेंद्र त्रिपाठी के आतिथ्य एवं समरसता सेवा संगठन अध्यक्ष संदीप जैन, सचिव उज्जवल पचौरी की उपस्थिति में विचार गोष्ठी का आयोजन अग्रवाल धर्मशाला गौरीघाट में किया गया। विचार गोष्ठी के बाद समस्त अतिथियों एवं आगँतुक जनों ने नर्मदा उद्यान गौरीघाट में संत रविदास जी की पावन स्मृति में नीम का पौधा रोपा।
विचार गोष्ठी को ने सम्बोधित करते हुए रविकिरण साहू ने कहा कि संत रविदास जी जैसे संतों का अवतरण हमारे देश में हुआ। जिनके समरसता के संदेश ने सम्पूर्ण भारत को सदभाव और एकता के सूत्र में बांधे रखा। संत रविदास के कर्म प्रधानता और समरसता के सिद्धांत को हमें अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन सचिव उज्जवल पचौरी, संचालन धीरज अग्रवाल एवं आभार संगठन के अध्यक्ष संदीप जैन ने व्यक्त किया।
