
छिंदवाड़ा।चोर सूने माकन में चोरी की वारदात को अंजाम देते है लेकिन थाना चौरई के क्षेत्र अंतर्गत ग्राम झिलमिली में अज्ञात चोरों ने रात के समय घर के सामने खड़ी दो बाइक पर हाथ साफ कर दिया. क्षेत्रवासियों का कहना है कि अब लोगो के घरों में भी अब बाइक सुरक्षित नहीं. प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना चौरई क्षेत्र में सिवनी -छिंदवाड़ा हाइवे मार्ग में ग्राम झिलमिली में है जहां चारो ने बड़े ही संयोजित रूप से चोरी की वारदात को अंजाम दिया है. बता दे कि हुई रविवार की देर रात 2 से 3 बजे लीगभग मुकेश वर्मा के घर के सामने खड़ी बाइक क्रमांक एमपी 28 एम जेड 1905 चोरी कर फरार हो गए वहीं अहफाज उर्फ जानी मंसूरी के घर सामने से बुलेट बाइक 24 बी एच 2063 बाइक को नकाबपोस चोर चुरा ले गए, हालाकि उक्त वारदात कैमरे में कैद हो गई है. जानकारी के अनुसार प्रार्थी मुकेश वर्मा और अहफाज उर्फ जानी मंसूरी ने बाइक चोरी होने पर उक्त बात की शिकायत चौरई थाना पहुंचकर की है. शिकायत मिलने के बाद पुलिस उक्त मामले की जांच में जुट गई है.
