महिला से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म 

भोपाल। गोविंदपुरा थाना क्षेत्र रहवासी एक शादीशुदा महिला ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कराया है. पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी तलाश शुरू कर दी है. मिली जानकारी के अनुसार आरोपी दीपक मालवीय मूलतः जबलपुर का रहने वाला है. दीपक और महिला की दोस्ती सोशल मीडिया पर हुई थी. इस दौरान आरोपी ने महिला से शादी करने और उसके बच्चों को साथ रखने का झांसा देकर जबलपुर बुलाया. चार दिन पहले महिला अपने बच्चों के साथ आरोपी के पास गई थी. महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने इस दौरान उसके साथ दुष्कर्म किया और अपने वादे से मुकरा गया. आरोपी दीपक की करतूत से परेशान होकर महिला भोपाल पहुंचकर थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.

Next Post

बेकाबू कार: नशे में धुत चालक ने आधा दर्जन लोगों को कुचला, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Mon Nov 3 , 2025
भोपाल।एक कार चालक ने सोमवार देर को शाम आधा दर्जन से अधिक लोगों को घायल किया. आरोपी चालक पर नशे में धुत होने का आरोप है. बेकाबू कार के चालक को भीड़ ने रोका और पुलिस के हवाले कर दिया. जानकारी सामने आई है कि भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म […]

You May Like