अभिनेता रजत कपूर की उपस्थिति में हुआ पुतुल फिल्म का ट्रेलर लॉन्च

देहरादून (वार्ता) कठपुतली आर्ट एंड फिल्म मुंबई द्वारा निर्मित पुतुल फिल्म का ट्रेलर शनिवार को यहां प्रेस क्लब में रिलीज किया गया।

इस मौके पर निर्देशक राधेश्याम पीपलवा, निर्माता शरद मित्तल और जाने माने अभिनेता रजत कपूर ने संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि यह फिल्म आधुनिक समाज में टूटते परिवारों तथा बिखरते रिश्तों के बीच तनाव से गुजरते बच्चों की मनोदशा को दर्शाती है। फिल्म में इसे एक सात वर्षीय बालिका के नजरिया से प्रस्तुत किया गया है।

रजत कपूर ने बताया कि वह इस मूवी में नाना का किरदार निभा रहे हैं। उन्होंने उत्तराखंड में हुई शूटिंग के अनुभव साझा करते हुए कहा कि यहां की खूबसूरत वादियों मे मिली शांति और प्राकृतिक सुंदरता अन्य शूटिंग लोकेशन से अलग है।

उन्होंने बताया कि फिल्म शूटिंग की परमिशन के लिए उनको राज्य सरकार से पूरा सहयोग प्राप्त हुआ है। फिल्म निर्देशक और निर्माता ने राज्य सरकार के सिंगल विंडो सिस्टम को सराहा है।

सं स

Next Post

विदिशा मेडिकल कॉलेज में इलाज को लेकर हंगामा, मरीज के परिजन और नर्सिंग स्टाफ में विवाद

Sun Nov 2 , 2025
विदिशा। इलाज में देरी और जल्दबाजी को लेकर विदिशा मेडिकल कॉलेज में फिर एक बार विवाद हो गया. मरीज के परिजनों और अस्पताल स्टाफ के बीच कहासुनी के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई. सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामला जांच में लिया. फिलहाल एफआईआर दर्ज नहीं […]

You May Like