केन्या में भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 21 हुई

नैरोबी, 02 नवंबर (वार्ता/सिन्हुआ) पश्चिमी केन्या के एल्गेयो मारक्वेट काउंटी के कुछ हिस्सों में हुए भीषण भूस्खलन में कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई जबकि 30 से ज्यादा लोग लापता हैं। यह जानकारी अधिकारियों ने शनिवार को दी।

आंतरिक एवं राष्ट्रीय प्रशासन मंत्रालय के कैबिनेट सचिव किपचुम्बा मुर्कोमेन ने कहा कि गंभीर रूप से घायल 25 लोगों को बचा लिया गया है और उन्हें उपचार के लिए निकटवर्ती अस्पतालों में भर्ती किया गया है।

श्री मुर्कोमेन ने बचाव स्थल पर पत्रकारों से कहा, “हमने आज के लिए अपना खोज एवं बचाव अभियान रोक दिया। इस त्रासदी में 21 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है जबकि 30 से अधिक लोग अभी भी लापता हैं।”

उन्होंने कहा कि बचाव अभियान रविवार को पुनः शुरू होगा जिसमें सेना, पुलिस और स्थानीय समुदाय की टीमें जमीनी स्तर पर प्रयासों में शामिल होंगी।

भारी बारिश के कारण उत्पन्न हुई आपदा के बाद लगातार भूस्खलन और पहुंच मार्गों के अवरुद्ध होने से परिचालन बाधित है जिससे काउंटी के कई गांवों में तबाही मची हुई है।

 

Next Post

स्टार बल्लेबाज केन व‍िल‍ियमसन ने किया संन्यास का ऐलान

Sun Nov 2 , 2025
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज केन विलियमसन ने टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों से संन्यास की घोषणा कर दी है। अपने टी20 करियर में वह कुल 93 मैच खेल चुके हैं। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज केन विलियमसन ने टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों से संन्यास की घोषणा कर दी है। इस […]

You May Like

मनोरंजन