जनता के विश्वास और भावनाओं को ठेस पहुँचा रही कांग्रेस: सीएम डॉ यादव

भोपाल। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा प्रधानमंत्री पर की गई टिप्पणी को लेकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने इस बयान की निंदा करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री के प्रति इस तरह की भाषा न केवल अनुचित है, बल्कि यह लोकतांत्रिक मूल्यों के भी खिलाफ है।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन सार्वजनिक जीवन में गरिमा और शालीनता बनाए रखना सभी नेताओं की जिम्मेदारी है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेतृत्व लगातार स्तरहीन बयानबाजी कर राजनीतिक माहौल को दूषित करने का काम कर रहा है।

सीएम ने आगे कहा कि देश की जनता प्रधानमंत्री के नेतृत्व पर विश्वास करती है और इस प्रकार की टिप्पणियां जनता की भावनाओं को ठेस पहुंचाती हैं। उन्होंने कांग्रेस से अपेक्षा जताई कि वह अपने नेताओं को संयमित भाषा के उपयोग के लिए निर्देशित करे।

राजनीतिक हलकों में इस बयान के बाद बयानबाजी तेज होने की संभावना है, वहीं भाजपा और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग और तीखी हो सकती है।

 

Next Post

अभिषेक बने हैदराबाद की जीत के सूरज

Wed Apr 22 , 2026
हैदराबाद, (वार्ता) सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के 10 चौकों और 10 छक्कों से सजे नाबाद 135 रन की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स को आईपीएल मुकाबले में मंगलवार को 47 से करारी शिकस्त दे दी। हैदराबाद ने दो विकेट पर 242 रन का विशाल स्कोर बनाने के बाद दिल्ली […]

You May Like