
ग्वालियर। नवागत सिटी थाना प्रभारी धर्मेंद्र यादव ने डबरा सिटी थाना पहुंचकर चार्ज संभाल लिया। उन्होंने कहा कि गुंडे बदमाश एवं अपराध पर सख्ती रहेगी। उन्होंने कहा कि वे जनता के बीच सामंजस्य के साथ सीधा संवाद बनाएंगे। अपराधों पर अंकुश लगाना पहली प्राथमिकता के साथ साथ शहर की ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करना चैलेंजिंग होगा। इससे पूर्व निवर्तमान टीआई यशवंत गोयल को फूलों से सजी जीप में सवार कर शोभा यात्रा के साथ भावभीनी विदाई दी गई।
