हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार घायल का इलाज जारी

भोपाल। गौतम नगर थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक आरोपी 6 घण्टे के अंदर गिरफ्तार किया. आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी कई प्रकरण दर्ज हैं. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फरियादी साजिद खान (48) निवासी रंभा नगर ने घायल अवस्था में रिपोर्ट दर्ज कराई. फरियादी ने बताया कि उसके मोहल्ले के रहने वाला आरोपी सलमान नशा करता है. सलमान ने नशे में रहते हुए उसे कट्टे से जान से मारने की नियत पहुंचा था. साजिद को एक गाली आरोपी ने मारी उनके बाये कंधे में लगी. फरियादी को तत्‍काल मेडीकल के लिये हमीदिया अस्‍पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है. फरियादी का बयान लेते हुए पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की और उसे 6 घंटे की भीतर ही गिरफ्तार कर लिया गया. गौतम नगर थाना पुलिस के मुताबिक आरोपी सलमान के खिलाफ थाने में पहले से ही 10 मामले दर्ज है.

Next Post

अचानक हुई बारिश से मालवा के खेत तरबतर

Thu Oct 30 , 2025
नीमच। अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में हुई बेमौसम बारिश ने मालवा अंचल के किसानों को हैरत में डाल दिया है। खेतों में पानी भरने से जहां मिट्टी की नमी बढ़ी है, वहीं अब यह सवाल उठने लगा है कि यह बारिश रबी फसलों के लिए वरदान बनेगी या संकट का […]

You May Like