सीएम डॉ यादव ने साकल घाट में कराया 6 मगरमच्छों का जलप्रवेश

नर्मदानगर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को नर्मदानगर स्थित साकल घाट में छह मगरमच्छों का जलप्रवेश कराया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नर्मदा नदी के जलीय पारिस्थितिक तंत्र को सुदृढ़ करने के लिए यह कदम अत्यंत महत्वपूर्ण है।

नर्मदा तट पर मगरमच्छों के लिए विशेष जलीय आवास तैयार किया गया है, ताकि प्राकृतिक संतुलन बना रहे और जलीय जैव विविधता को प्रोत्साहन मिले। मुख्यमंत्री ने कहा कि नर्मदा केवल नदी नहीं, बल्कि प्रदेश की जीवनरेखा है, इसके संरक्षण में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी।

इस दौरान वन विभाग के अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Next Post

माता पिता की हत्या का आरोपी पुत्र गिरफ्तार

Thu Oct 30 , 2025
सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले के देवरी थाना क्षेत्र अंतर्गत माता पिता की हत्या के आरोपी पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कल बुधवार की रात मे थाना देवरी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत धुलतरा स्थित टिकरिया तिराहा पर आरोपी शिवराज पिता […]

You May Like