शिवपुरी: सिटी कोतवाली सीमा में खुडा क्षेत्र में सीएमओ कोठी के पीछे खाली पडी रेलवे की जमीन पर दर्पण कॉलोनी में निवास करने वाली सपना पाल उम्र 22 की लाश फांसी के फंदे पर लटकी मिली। सपना की लाश ब्लू कलर की लाइलोन की रस्सी से लटकी मिली और पेड़ पर ही उसका पीले कलर का दुपट्टा लटका मिला।
सिटी कोतवाली पुलिस ने इस मामले में सपना के गांव के रहने वाले रोहित गुर्जर पुत्र जंडेल गुर्जर उम्र 22 साल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अपनी जांच में पाया कि रोहित गुर्जर सपना काफी दिनो से परेशान करता। इसी कारण सपना पाल ने रोहित से परेशान होकर यह कदम उठाया था। पुलिस ने आरोपी रोहित गुर्जर पर सिटी कोतवाली में धारा 108 बीएनएस का कायम कर लिया हैं।
