शिवपुरी के छात्र धनंजय व्यास का नेशनल कुश्ती में चयन

शिवपुरी:शिवपुरी के छात्र धनंजय व्यास का नेशनल कुश्ती में चयन हुआ है। कक्षा 8वीं के छात्र धनंजय व्यास ने मध्यप्रदेश में अंडर 14 फ्री स्टाइल कुश्ती में कोलारस का नाम ऊंचा किया है। धनंजय व्यास प्रियंका व विवेक व्यास के पुत्र हैं। जो काफी समय से कोच जितेन्द्र चौरसिया के मार्गदर्शन में कुश्ती और जूडो की प्रैक्टिस कर रहे हैं।

जितेन्द्र चौरसिया के प्रयासों से पहले धनंजय ब्यास ने जिला स्तर शिवपुरी में उसके बाद संभागीय स्तर दतिया से विजय श्री प्राप्त करने के बाद उज्जैन में आयोजित होने वाले 63 वे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतियोगिता में कई अभ्यर्थियों को हराने के बाद सिल्वर मेडल प्राप्त किया। उनके साथ इस प्रतियोगिता में कोलारस की तीन छात्राओं ने भी भाग लिया था, किंतु वे असफल रहीं। उज्जैन में आयोजित 5 दिवसीय उक्त कुश्ती प्रतियोगिता में धनंजय व्यास ने सिल्वर मैडल हासिल कर कोलारस और सभी को गौरवान्वित किया है।

Next Post

चचिया ससुर ने ही कर दी बहू की गला घोंटकर हत्या

Wed Oct 29 , 2025
शिवपुरी: जिले के कोलारस अनुविभाग के इंदार थाना क्षेत्र के कुटवारा गांव में एक महिला 50 वर्षीय किरण बाई लोधी की खेत पर गला घोंटकर हत्या कर दी गई। परिजनों के अनुसार, किरण बाई के चचिया ससुर ब्रजेश लोधी ने साड़ी का फंदा बनाकर इस वारदात को अंजाम दिया।किरण बाई […]

You May Like