इंदौर:महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने सोमवार को शहर के विभिन्न वार्डों सहित वार्ड क्रमांक 34 के निरंजपुर क्षेत्र, वी बटालियन चौराहा, सुपर कॉरिडोर और स्कीम 136 चौराहों का दौरा किया. उन्होंने इन क्षेत्रों में चल रहे सौंदर्यीकरण कार्यों और प्रतिमा स्थापना में आ रही कठिनाइयों का जायजा लिया.
निरीक्षण के दौरान महापौर ने अधिकारियों और स्थानीय समाजजनों से चर्चा कर समस्याओं का समाधान निकालने के निर्देश दिए. इस मौके पर नगर निगम के संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे. महापौर ने कहा कि शहर के प्रमुख चौराहों का सौंदर्यीकरण इंदौर की पहचान को और निखारेगा. उन्होंने अधिकारियों को कार्य की गुणवत्ता और समयसीमा पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए
