राज चड्ढा की पुस्तक “सुधियों की आधी सदी” का विमोचन

ग्वालियर। आईंआईंटीटीएम के सभागार मे गरिमापूर्ण आयोजन मे जाने माने राजनेता, व्यंग्यकार और पर्यावरण प्रेमी राज चड्ढा की संस्मरणों पर आधारित तीसरी कृति सुधियों की आधी सदी का विमोचन पारिवारिक माहौल मे हुआ. जाने माने शायर अतुल अजनवी के संचालन ने इस आयोजन क़ो ऐसा बाँधा कि ढाई घंटे से भी ज्यादा समय तक श्रोता उपस्थित रहे ही नहीं रहे बल्कि मंच से एकदम जुड़े रहे. मंच पर मुख्य अतिथि प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र शर्मा, अध्यक्षता कर रहे आईटीएम विवि के निवर्तमान कुलाधिपति रमा शंकर सिंह, हिंदी की विदुषी डॉ राज रानी शर्मा, कवि और पूर्व आईएएस राजीव शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार रविंद्र जैन और देव श्रीमाली उपस्थित थे. राजनीति से लेकर पत्रकारिता से लेकर समाज मे आये बदलाव पर महती और विचारोंत्तोजक चर्चा हुई. चड्ढा की पुस्तक पचास वर्षो के उतार चढ़ाव और बदलावो क़ो बयां करती है।

Next Post

निर्वाचन आयोग ने चुनावों में एआई-जनित सामग्री के दुरुपयोग पर लगाई रोक

Sun Oct 26 , 2025
जयपुर, 26 अक्टूबर (वार्ता) चुनाव आयोग (ईसी) ने चुनावों के दौरान कृत्रिम रूप से निर्मित जानकारी और कृत्रिम बुद्धमत्ता (एआई) जनित सामग्री के बढ़ते दुरुपयोग को रोकने के लिए सभी राजनीतिक दलों, प्रत्याशियों एवं प्रचार प्रतिनिधियों के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को बताया कि […]

You May Like