इंडिया समूह का 295 से ज्यादा सीटों पर जीत का दवा

नयी दिल्ली, 01 जून (वार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दावा किया है कि इंडिया समूह को इस आम चुनाव में कम से कम 295 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल हो रही है।

श्री खड़गे ने इंडिया समूह के शीर्ष नेताओं की आज यहां उनके आवास पर हुई बैठक के बाद पत्रकारों से कहा कि समूह के नेताओं से मिली जानकारी और उसके आधार पर किए गए आकलन से स्पष्ट होता है कि इंडिया समूह 295 से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल कर रहा है। उनका कहना था कि इंडिया समूह को इससे ज्यादा सीटों पर जीत मिल रही है लेकिन 295 से कम सीट यह नहीं जीत रहा है।
उन्होंने कहा की इंडिया समूह के नेताओं की करीब ढाई घंटे चली बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। इस बैठक में सबसे ज़्यादा विचार इसी मुद्दे पर हुआ है कि मतगणना के दिन कैसी रणनीति रखनी है। इसको लेकर सभी दलों की नेताओं ने अपने विचार रखे।

श्री खड़गे ने कहा कि बैठक में यह भी तय हुआ है कि चुनाव के दिन किस तरह की सतर्कता बरतनी है और अपनी बात को रखना है। उनका कहना था कि इंडिया समूह के सभी दल अपने कार्यकर्ताओं को इसके लिए तैयार कर रहे हैं।

बैठक में श्री खड़गे, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल, प्रियंका गांधी वाड्रा, समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव, रामगोपाल यादव, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के शरद पवार, जितेंद्र अवहद, आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, संजय सिंह, राघव चड्ढा, डीएमके के टीआर बालू, राजद के तेजस्वी यादव, संजय यादव, झारखंड मुक्ति मोर्चा के चम्पई सोरेन, श्रीमती कल्पना सोरेन, नेशनल कांफ्रेंस के फारूक अब्दुल्ला, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के डी राजा, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के सीताराम येचुरी, शिवसेना उद्धव गुट के अनिल देसाई, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (एमएल) के दीपांकर भट्टाचार्य तथा वीआईपी के मुकेश साहनी ने हिस्सा लिया।

Next Post

जिंसों में टिकाव

Sat Jun 1 , 2024
नयी दिल्ली 01 जून (वार्ता) स्थानीय स्तर पर उठाव सुस्त पड़ने से आज दिल्ली थोक जिंस बाजार में खाद्य तेल समेत सभी जिंसों में टिकाव रहा। तेल-तिलहन : इस दौरान घरेलू बाजार में खाद्य तेलों में टिकाव रहा। सरसों तेल, मूंगफली तेल, सूरजमुखी तेल, सोया रिफाइंड, पाम ऑयल और वनस्पति […]

You May Like