चावल, चीनी मजबूत; दालों-खाद्य तेलों में घट-बढ़

नयी दिल्ली, 25 अक्टूबर (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में शनिवार को चावल के औसत भाव बढ़ गये। चीनी की कीमतों में भी तेजी रही जबकि गेहूं के दाम गत दिवस के स्तर पर ही रहे। वहीं, दालों और खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव का रुख रहा।

घरेलू थोक जिंस बाजारों में चावल की औसत कीमत पांच रुपये बढ़कर 3,863.88 रुपये प्रति क्विंटल हो गयी। गेहूं 2,859.70 रुपये प्रति क्विंटल पर लगभग स्थिर रहा। आटे की कीमत 13 रुपये की तेजी के साथ 3,324.16 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गयी।

खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव देखा गया। मूंगफली तेल की औसत कीमत 144 रुपये और सोया तेल की 14 रुपये प्रति क्विंटल घट गयी। वहीं, सरसों तेल की कीमत 129 रुपये और वनस्पति की 33 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ी। सूरजमुखी तेल 63 रुपये और पाम ऑयल 43 रुपये प्रति क्विंटल महंगा हुआ।

दाल-दलहनों में चना दाल 26 रुपये और तुअर दाल 54 रुपये प्रति क्विंटल सस्ती हुई। मसूर दाल 32 रुपये प्रति क्विंटल और उड़द दाल 13 रुपये प्रति क्विंटल टूट गयी। मूंग दाल की कीमत दो रुपये प्रति क्विंटल बढ़ी।

गुड़-चीनी: मीठे के बाजार में आज गुड़ की औसत कीमत छह रुपये प्रति क्विंटल मजबूत हुई। चीनी भी दो रुपये प्रति क्विंटल महंगी हुई।

Next Post

नकबजनी के दो आरोपी पकड़े गए, 15 हजार का माल बरामद

Sat Oct 25 , 2025
भोपाल। शाहजहाँनाबाद थाना पुलिस ने एक दुकान में रेकी कर नकबजन चोरी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से 15 हजार रूपये का मशरूका बरामद किया है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते 22 अक्टूबर को फरियादी नवेद खान (33) निवासी मदर इंडिया […]

You May Like