7 करोड़ रूपये की लागत से रांझी में होगा सर्वसुविधायुक्त गीता भवन का निर्माण

जबलपुर: महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू की अध्यक्षता में मेयर इन काउंसिल की बैठक आयोजित की गई, जिसमें रांझी में 7 करोड़ रूपये की लागत से बनने वाले गीता भवन के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान करते हुए महापौर ने बताया कि गीता भवन में फूड जोन, स्पोर्टस् जोन, ई-लायब्रेरी के साथ अन्य व्यवसायिक, खेलकूद, सांस्कृतिक, सामाजिक गतिविधियों के लिए सुविधाएं विकसित की जायेंगीं। उन्होंने कहा कि गीता भवन की आय से ही उसकी देखरेख तथा मेंटनेंस किया जायेगा।

मेयर इन काउंसिल की बैठक में श्री बर्फानी सिक्योरिटी सर्विस द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव पर कमेटी के प्रतिवेदन को पुन: परीक्षण कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गए। मेयर इन काउंसिल की बैठक में कछपुरा ब्रिज का नामकरण सरदार वल्लभ भाई पटैल के नाम से करने संबंधी प्रस्ताव पर स्वीकृति प्रदान की गयी। अब कछपुरा ब्रिज सरदार वल्लभ भाई पटैल सेतु के नाम से जाना जायेगा।

इस दौरान लीज प्रकरणों के साथ-साथ शहर विकास से संबंधित अन्य विषयों पर भी चर्चा हुई और निर्णय लिये गए। बैठक में महापौर ने बताया कि शहर में अब और तेजगति से विकास के कार्य होगें और शहर शीघ्र ही महानगर का स्वरूप लेगा। इस अवसर पर मेयर इन काउंसिल के सदस्य डॉं. सुभाष तिवारी, दामोदर सोनी, विवेकराम सोनकर, अंशुल राघवेन्द्र यादव, रजनी कैलाश साहू, निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार, अपर आयुक्त अरविन्द शाह, व्ही.एन. बाजपेयी, प्रशांत गोटिया, अधीक्षण यंत्री कमलेश श्रीवास्तव, उपायुक्त संभव अयाची, सहायक आयुक्त रचयिता अवस्थी, वेदप्रकाश, शिवांगी महाजन, मेयन इन काउंसिल सचिव अनिल कुमार जोशी आदि उपस्थित रहे।

Next Post

चौथी सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के पहले दिन भारत ने जीते 5 स्वर्ण पदक

Sat Oct 25 , 2025
रांची, (वार्ता) झारखंड की राजधानी रांची के मोरहाबादी फुटबॉल स्टेडियम में आयोजित चौथी साउथ एशियन एथलेटिक्स फेडरेशन (सैफ) सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के पहले ही दिन भारत ने शानदार शुरुआत करते हुए पाँच स्वर्ण पदक जीतकर अपनी श्रेष्ठता साबित की। भारतीय खिलाड़ियों ने ट्रैक और फील्ड दोनों में बेहतरीन प्रदर्शन किया। […]

You May Like