राजधानी में संपत्ति दरों पर मंथन, 732 प्राइम लोकेशन पर 3 से 10% तक बढ़ोतरी की तैयारी

भोपाल। राजधानी में बुधवार को जिला मूल्यांकन समिति की बैठक कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई. बैठक में अचल संपत्तियों की दरों में प्रस्तावित वृद्धि को लेकर जनप्रतिनिधियों और लोगों से प्राप्त सुझावों पर विस्तार से चर्चा की गई. पहले से चिन्हित 2175 लोकेशन में नई और पुरानी कॉलोनियां शामिल हैं, जिन पर दरों में बदलाव का विचार किया जा रहा है. समिति को अब तक 63 सुझाव प्राप्त हुए हैं.

बैठक में शहर की 732 प्राइम लोकेशन पर 3 से 10 प्रतिशत तक दर बढ़ाने पर विचार किया गया. कलेक्टर ने बताया कि कुछ स्थानों पर दरें यथावत रखने और विसंगतियों को सुधारने के सुझाव भी मिले हैं. अंतिम निर्णय 23 मार्च को होने वाली बैठक में लिया जाएगा और दरें लोकेशन के आधार पर तय होंगी.

विधायक भगवानदास सबनानी ने बताया कि कुछ वार्डों में मुख्य मार्ग और अंदरूनी कॉलोनियों की दरें समान होने जैसी विसंगतियां सामने आई हैं, जिन्हें ठीक किया जाएगा.

वहीं, क्रेडाई ने स्टांप ड्यूटी को लेकर सुझाव देते हुए तीन साल बाद संपत्ति बिक्री पर शुल्क में कमी की मांग की है, साथ ही प्लॉट साइज के आधार पर दर निर्धारण में संशोधन का प्रस्ताव भी दिया है.

 

Next Post

पहली फिल्म से रातों-रात स्टार बनीं तनुश्री दत्ता, फिर बॉलीवुड छोड़ अध्यात्म की राह पर चली गई एक्ट्रेस

Thu Mar 19 , 2026
Tanushree Dutta के जन्मदिन पर उनके करियर के खास पहलुओं की चर्चा हो रही है। आशिक बनाया आपने से पहचान बनाने के बाद उन्होंने बॉलीवुड छोड़ अध्यात्म का रास्ता चुना और #MeToo मूवमेंट में अहम भूमिका निभाई। बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता आज अपना 42वां जन्मदिन मना रही हैं। […]

You May Like