
सिंगरौली। जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर में मरीजो की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुये बेड की क्षमता 200 से बढ़ा कर 400 किया गया है। हम इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्र शुक्ला का हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करता हॅू।
उक्त बातें देवसर विधायक राजेन्द्र मेश्राम ने कही है। उन्होंने आगे कहा है कि प्रदेश के केबिनेट बैठक में यह ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है। साथ ही अस्तपाल में 210 नई भर्तियों की भी केबिनेट से मंजूरी मिली है। यह सिंगरौली वासियों के लिए एक बड़ी सौगात है। भाजपा सरकार में पूरे प्रदेश का समग्र विकास हो रहा है।
51 लाख की लागत से होगा विद्यालय भवन का निर्माण
देवसर विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेन्द्र मेश्राम ने आज दिन शुक्रवार को ग्राम पुरानी देवसर में 51 लाख की लागत से बनने वाले शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय के नए भवन का भूमि पूजन किया। उन्होंने कहा कि यह नया भवन क्षेत्र के नौनिहालों के लिए ज्ञान, संस्कार और आधुनिक शिक्षा का केंद्र बनेगा, जहां से भविष्य के निर्माण की मजबूत नींव रखी जाएगी। यह पहल न केवल विद्यालय को नया स्वरूप देगी, बल्कि पूरे क्षेत्र की शैक्षिक प्रगति में नई ऊर्जा का संचार करेगी। इस अवसर पर जनपद सदस्य रामधनी यादव समेत विद्यालय के शिक्षक मौजूद रहे।
