कुरनूस बस हादसा पर खरगे ने जताया दुख, जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग की

नयी दिल्ली 24 अक्टूबर (वार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शुक्रवार को आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में एक निजी बस में आग लगने से कई यात्रियों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया और इस दुर्घटना की जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग की।
श्री खरगे ने बस दुर्घटना में दुख जताते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, “आंध्र प्रदेश के कुरनूल में हैदराबाद-बेंगलुरु राजमार्ग पर एक बस में आग लगने की दुखद घटना, जिसके परिणामस्वरूप कई अनमोल जानें चली गईं ये अत्यंत दुखद है। मैं इस त्रासदी में जान गंवाने वाले सभी यात्रियों के शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूँ और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।”
श्री खरगे ने कहा इन दुर्भाग्यपूर्ण बार-बार होने वाली घटनाओं के लिए जवाबदेही सुनिश्चित करना अनिवार्य है।
गौरतलब है कि हैदराबाद से बेंगलुरु जा रही एक निजी बस में आज तड़के साढ़े तीन बजे कुरनूल जिले के चिन्नातेकुरु गाँव के पास विपरीत दिशा से आ रही एक मोटरसाइकिल से टक्कर लगने के बाद आग लग गई जिससे 25 से ज़्यादा यात्रियों की जलकर मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। बस में कल 40 लोग सवार थे।”

Next Post

मोदी बिहार में जनजनायक कर्पूरी ठाकुर के गांव से शुरू करने जा रहे हैं चुनावी अभियान

Fri Oct 24 , 2025
नयी दिल्ली 24 अक्टूबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को बिहार विधानसभा चुनाव अभियान की शुरूआत जननायक कर्पूरी ठाकुर के गांव से करने जा रहे हैं। श्री मोदी ने कहा कि बिहार की जनता-जनार्दन का जोश और उत्साह बताता है कि इस बार के विधानसभा चुनावों में भी भाजपा-राष्ट्रीय जनतांत्रिक […]

You May Like