स्वच्छता और नशामुक्ति के लिए 25 को सुंदरकांड पाठ, 26 को होगा मिनी मैराथन का आयोजन

ग्वालियर: ग्वालियर उपनगर में स्वच्छता और नशामुक्ति का संदेश देने के लिए के 26 अक्टूबर रविवार को सुबह 8 बजे पुरानी पुलिस चौकी शिंदे की छावनी से मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया है। इस मिनी मैराथन दौड़ का समापन मार्कण्डेयश्वर महादेव मंदिर फूलबाग पर होगा। ग्वालियर को स्वच्छ हरा-भरा और नशा मुक्त बनाने के लिए ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर द्वारा अभियान चलाया जा रहा है।

इसी अभियान के तहत यह मिनी मैराथन आयोजित की गई है। इस मैराथन में शामिल होने के लिए सामाजिक, व्यापारिक, शैक्षणिक, खेल, और संगठनों के साथ-साथ महानगर के प्रबुद्ध जन से आग्रह किया गया है। ग्वालियर शहर को स्वच्छ, प्रदूषण मुक्त, नशा मुक्त बनाने के संकल्प की पूर्ति के लिए आरंभ हुई संगीतमय रामधुन श्रृंखला में जन कल्याण समिति ग्वालियर द्वारा 25 अक्टूबर शनिवार को कोटेश्वर महादेव मंदिर पर दोपहर 3 बजे से संगीतमय सुंदरकांड आयोजित किया गया है।

Next Post

सिंगरौली नगर निगम बैठक का महापौर और कांग्रेस पार्षदों ने किया बहिष्कार

Fri Oct 24 , 2025
सिंगरौली:नगर पालिक निगम सिंगरौली की परिषद की बैठक शुक्रवार को अध्यक्ष देवेश पाण्डेय की अध्यक्षता में आयोजित की गई। हालांकि इस बैठक का महापौर और कांग्रेस समेत विपक्षी पार्षदों ने बहिष्कार किया।बैठक में भाजपा पार्षदों ने महापौर पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने वॉटर एटीएम मशीन की उच्च कीमत और करोड़ों […]

You May Like