
धार. भोज शोध संस्थान के वृद्धजन चिकित्सा जांच शिविर का 100 वाँ शिविर स्थानीय श्रद्धालय वृद्धाश्रम में 150 वृद्धजनों की जांच के साथ सम्पन्न हुआ।भोज शोध संस्थान के निदेशक डॉ दीपेंद्र शर्मा ने बताया कि 2 अक्टूबर 2017 से सुपर 60 प्लस वृद्धजन चिकित्सा जाँच सेवा प्रकल्प की शुरुआत की गई थी। प्रतिमाह की पाँच तारीख को यह शिविर लाल बाग धार में आयोजित किया जा रहा है। 100 वे पूर्णाक शिविर में अमलतास हॉस्पिटल देवास द्वारा 150 से अधिक मरीजों के वजन, ब्लडप्रेशर, शुगर हार्ट आदि का परीक्षण किया गया।ECG जांच की व आवश्यक दवाइयां निःशुल्क प्रदान की। विशेषज्ञ जांच आर्थों में पार्थ, गायनो में डॉ मुस्कान, एमडी मेडिसिन डर शिवांग, सर्जिकल में डॉ अरविंद, नेत्ररोग में डॉ दिव्यांशी व नाक कान गला रोग में डॉ अब्दुल प्रमुख थे। जांच सहायक में अभय कुमार, सलमान, अनिल चौधरी, व पूजा डावर थे। शिविर समन्वयक डॉ महेंद्र राणा, हरेंद्र गोयल, धमेंद्र गौड़, उमेश व अनिल भाई रहे। श्रद्धालय वृद्धाश्रम की ओर से सत्कार अधिकारी अर्जुन सिंह सिसोदिया, हरिहरदत्त शुक्ल, श्याम पंवार, जयन्त जोशी, मीनाक्षी लहरे, अनिता शर्मा, रामकिशोर पांडे, भरत पंवार, श्रीमती जी कोर, अशोक चौहान, श्रीमती रानी पंवार, विद्या गुंजाल, तोताराम लववंशी ने शिविर को उद्देश्यपूर्ण व सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उद्घाटन सत्र में प्रकल्प संयोजक डॉ. दुर्गेश नागर का 100 सफल शिविर का कीर्तिमान बनाने पर अभिनन्दन किया गया। यह जानकारी मीडिया प्रभारी राकी मक्कड़ ने दी।
