मुहेर में हैवी ब्लास्टिंग से महिला हुई अचेत, तनावपूर्ण रहा माहौल

सिंगरौली: एनसीएल गोरबी बी-ब्लॉक के मुहेर क्षेत्र में हुए हैवी ब्लास्टिंग की तेज आवाज से एक महिला क्रिश्चियन जायसवाल (35) बेहोश होकर गिर पड़ी। बताया गया कि ब्लास्ट के दौरान उड़ते पत्थर से महिला को चोट लगी। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और सैकड़ों लोग एकत्रित होकर एनसीएल प्रबंधन और ओबी कंपनी अजंता राधा प्रा. लि. के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे।

गुस्साए ग्रामीणों ने एनसीएल ब्लॉक-बी के माइंस जीएम और कंपनी के सुपरवाइजर कथित सोनी से झूमा-झपटी करते हुए मारपीट कर दी। स्थिति बिगड़ने पर नायब तहसीलदार अभिषेक यादव मौके से लौट गए, जबकि पुलिस ने किसी तरह मोर्चा संभाला। बाद में एसडीओपी मोरवा गौरव पांडेय भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया।
मारपीट में घायल अधिकारियों को पुलिस ने अस्पताल भिजवाया। बताया गया कि ग्रामीणों और ओबी कंपनी के बीच लंबे समय से विस्थापन और रोजगार को लेकर विवाद चल रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि कंपनी विस्थापितों को रोजगार नहीं दे रही, बल्कि दलाली का खेल चल रहा है, जिससे क्षेत्र में तीन अलग-अलग गुट बन गए हैं और माहौल लगातार तनावपूर्ण बना हुआ है।
इनका कहना है
स्थानीय लोग जबरन खदान क्षेत्र के पास पहुंच गये। जिसके वजह से यह घटना हुई है। महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
रूद्रप्रताप सिंह
पुलिस चौकी प्रभारी, गोरबी

Next Post

जयपुर के हराकर सातवें स्थान पर रहते हुए प्लेआफ खेलेगी पटना, जयपुर 8वें स्थान पर खिसके

Fri Oct 24 , 2025
नयी दिल्ली, (वार्ता) पटना पाइरेट्स ने त्यागराज इंडोर स्टेडियम में गुरुवार को खेले गए प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के 12वें सीजन के 108वें मैच में जयपुर पिंक पैंथर्स को 33-18 के अंतर से हराते हुए सातवें स्थान पर रहते हुए प्लेआफ खेलने का हक हासिल किया है। पटना की यह […]

You May Like