उचेहरा में विक्षिप्त अवस्था में मिली युवती ने अस्पताल में दम तोड़ा

सतना : जिले के उचेहरा क्षेत्र में पिछले दिनों विक्षिप्त अवस्था में मिली युवती ने जिला चिकित्सालय में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया. पुलिस द्वारा मृतका की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं.प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले दिनों उचेहरा क्षेत्र में एक लडक़ी विक्षिप्त अवस्था में मिली थी. स्थानीय रहवासियों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती की हालत को देखते हुए उपचार के लिए उचेहरा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया.

जहां पर चिकित्सकों द्वारा जांच करने पर युवती की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय सतना के लिए रेफर कर दिया. जहां पर उसे भर्ती कर उपचार किया जा रहा था. लेकिन वहां पर जारी रहे उपचार के बावजूद भी युवती की जान नहीं बचाई जा सकी. वहीं उचेहरा पुलिस द्वारा स्थानीय लोगों से पूछताछ करते हुए युवती के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया गया. लेकिन कोई भी यह नहीं बता सका कि युवती और थी और कहां से आई थी. लिहाजा पुलिस द्वारा मृतक युवती की पहचान करने के लिए थानों में जानकारी साझा करने के साथ ही सोशल मीडिया की मदद भी ली जा रही है.

Next Post

सिख समाज शहर में निकाल रहा प्रभातफेरी

Fri Oct 24 , 2025
सीहोर।इन दिनों प्रकाशोत्सव को लेकर सिख समाज शहर में प्रभात फेरी निकाल रहा है. गुरुवार को श्रद्धालु शबद कीर्तन करते हुए सवा घंटे में चार किमी चले और फिर गंगा आश्रम स्थित गुरुद्वारा साहिब पहुंचे. हर साल की तरह इस बार भी सिख समाज प्रभात फेरी निकाल रहा है. प्रकाश […]

You May Like

Play sound