
ब्यावरा। दीपावली की भाईदूज पर स्थानीय अपना नगर स्थित नगरसेन महाराज के देवस्थान पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया. बड़ी संख्या में पूजा लेकर श्रद्धालु आये. हर बार की तरह इस बार भी प्रदेश ही नहीं अपितु समीपस्थ राजस्थान एवं महानगरों से नागरिक यहां पूजा लेकर आये.
उल्लेखनीय है कि दीपावली एवं हाली की भाईदूज पर नगरसेन महाराज के देवस्थान पर श्रद्धालु आते है. गुरुवार को भाईदूज पर राजस्थान के बारा, इंदौर, उज्जैन, भोपाल, ग्वालियर, विदिशा, गुना सहित अनेक स्थानों से श्रद्धालु आये.
शादी व संतान प्राप्ति पर आते है देवस्थान मंदिर से जुड़े वरिष्ठजनों के अनुसार दीपावली एवं होली की भाईदूज पर श्रद्धालु यहां आते है. विशेषकर जिन परिवारों में शादी होती है या फिर संतान की प्राप्ति होती है वह परिवार रिश्तेदारों, मिलने-जुलने वालों के साथ पूजा लेकर यहां आते है. प्रसादी चढ़ाई जाती है.
